फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजवाहे में पानी नहीं आने से किसान मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन।
विज्ञापन

डार्क जोन में घोषित ऊन ब्लाक क्षेत्र के बुन्टा रजबाहे में पानी नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन राजवाहे में पानी नहीं आ सका।
विज्ञापन

ऊन ब्लॉक में लगातार जल स्तर गिर रहा है, तो रजबाहे भी सूखे पड़े हैं। आलम यह है कि बुन्टा रजबाहे में घास उग रही। किसानों के मुताबिक इसमें साल में एक या दो बार ही पानी आता है। पहले तो सिंचाई विभाग इसकी सफाई भी कराता था, लेकिन अब सफाई भी नहीं हो पा रही है। इस रजबाहे से गांव बुन्टा, भाटू, दुल्लाखेड़ी, पिंड़ोरा जहांगीरपुर, खेड़ाभाऊ, खेड़की, सिंभालका, ऊन, खानपुर जाटान, नौनांगली, पुरमाफी, ढिंढाली और याहियापुर आदि गांव के किसान अपने खेतों में फसलों की सिंचाई करते हैं। गांव बुंटा के पूर्व प्रधान अफजाल, मशरूफ, मुकीम, पिंडोरा निवासी कपिल स्वामी, सुनील कुमार, मोहनलाल प्रधान खेड़की, संजय, बिजेंद्र खेड़ा भाऊ, शिवसैन, दुल्लाखेड़ी निवासी नंदू राणा, श्यामवीर, रवि सिरोही, रंगाना निवासी सुशील कुमार और पुरमाफी निवासी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि सिंचाई के लिए रजबाहे में पानी आना जरूरी। वह कई बार इसकी मांग कर अधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें