एडीएम ने नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों को सभी कार्य समय के साथ ही गुणवत्ता पूर्वक कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को जलालाबाद नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों का अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कस्बे के पूर्वी छोर पर प्राचीन गोसाई वाले तालाब के सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों को देखा। जो पिछले कई दिनों से बंद पड़ा था। जिसको प्रारंभ करा दिया गया। नगर की गोशाला पर पहुंचकर गोवंश के रहने, चारे आदि की व्यवस्था के बारे में गो पालक सेवकों से जानकारी ली। वहीं जैन मंदिर मार्ग पर निर्माण की गई सीसी की सड़क, सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण कार्यों, देवी मंदिर मेला ग्राउंड की सड़क तथा लुहारी मार्ग पर नालों का निर्माण कार्य आदि को परखा। कस्बे में होने वाले नवनिर्माण विकास के बारे में चेयरमैन अब्दुल गफ्फार से जानकारी ली। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध कराने समय कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान रखे। नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी के आवास निर्माण को भी देखा। निरीक्षण के समय एडीएम केबी सिंह के साथ चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, डीआरडीए के सहायक अभियंता डीके सिंघल, जेई मूलचंद, वरिष्ठ बाबू विनोद कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।