फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में फंसा कारों से लदा ट्रक, आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। गुरुग्राम से देहरादून जा रहा कारों से लदा ट्रक थानाभवन-ऊन मार्ग पर रेलवे अंडरपास में फंस गया। इस कारण आसपास इलाके के लोगों का आवागमन ठप हो गया। पुलिस और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए, जिसके बाद ट्रक को निकालने की कोशिश की। करीब पांच घंटे बाद भी ट्रक वहां से निकल नहीं पाया।
विज्ञापन

रेलवे के अंडरपास थानाभवन क्षेत्र में परेशानियों का सबब बन रहे हैं। बरसात के दिनों में अंडरपास में पानी भरने के कारण आवागमन ठप हो जाता है, तो शुक्रवार को ऊन मार्ग पर स्थित अंडरपास में कारों से लदा ट्रक फंस गया। चालक रामधन निवासी हरियाणा ट्रक में गुरुग्राम से कारें लादकर देहरादून जा रहा था। अपराह्न करीब तीन बजे वह ऊन मार्ग अंडरपास से गुजर रहा था, तो अंडरपास में मिट्टी होने और तीव्र मोड़ के साथ ही ट्रक की लंबाई अधिक होने के कारण अंडरपास से बाहर नहीं निकल पाया। इस कारण दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पास के गांव से ट्रैक्टर मंगाया और ट्रक को अंडरपास से बाहर निकलवाने का प्रयास किया। रात करीब साढ़े सात बजे तक ट्रक अंडरपास में ही फंसा रहा। इस कारण थानाभवन ऊन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। आसपास के कई गांव के लोग रोजाना थानाभवन से अपने गांव लौटते हैं, जो परेशान होते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें