फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी ने मेधावी छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव रसूलपुर गुजरान के गोचर कल्याणकारी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान और नवनिर्मित भवन के उद्घाटन को लेकर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति और मुख्य अतिथि सपा एमएलसी चौधरी विरेेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा साकिरा व कक्षा 12 वी में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र दीक्षित चौहान तथा 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शालिनी व 400 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चौधरी विरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक देशवासी का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। प्रबंधक जवान सिंह ने कहा कि कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता व सुविधाओं को हमेशा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलीम चौहान और संचालन मैनपाल चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें