फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में उठा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

किसान दिवस में बकाया गन्ना मूल्य बकाया भुगतान सहित किसानों की विभिन्न समस्याएं उठाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। वहीं, कृषकों से जैविक खेती को बढ़ावा देने और सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं में भागीदारी बढ़ाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं चला रखीं हैं। किसानों को जागरूक होकर उन योजनाओं का लाभ लेना होगा, ताकि किसानों की आय दोगुना हो सके। उपनिदेशक (कृषि) डॉक्टर रामवीर कटारा ने बताया कि जिले में 305 वर्मी कंपोस्ट यूनिट स्थापित होनी है, जिसके लिए किसान पंजीकरण करा लें। इस योजना में कृषकों को आठ हजार रुपये की लागत पर 6000 रुपये का अनुदान मिलेगा। वहीं, किसान चंद्रपाल सिंह ने जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा राजकीय बीज गोदामों से जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने की मांग की। राजवीर सिंह मुंडेट ने कहा कि ग्राम पंचायतों में गऊचरान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने और उस जमीन की तारबंदी करके आवारा पशुओं को वहां रखने की व्यवस्था कराने की मांग की। भाकियू नेता पप्पू मलिक और गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह ने कहा कि जिले की शुगर मिलें 85 दिन चल चुकी हैं, लेकिन अब तक भुगतान सिर्फ 22 दिन का ही हो पाया है। ऐसे में किसान की हालत खराब हो रही है। उनकी मांग है कि भुगतान शीघ्र कराया जाएगा। वहीं, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी गांवों में पहुंचकर बकाया भुगतान के कारण किसानों के विद्युत कनेक्शन काटकर उत्पीड़न कर रहे हैं, उसे बंद कराया जाए। इस पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बिजली बिल भुगतान समय पर करने से किसानों को ही फायदा होगा तथा अच्छी बिजली आपूर्ति मिलेगी। गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि शुगर मिल प्रबंधनों के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है, जल्दी ही भुगतान की स्थिति में सुधार कराया जाएगा। इस दौरान गन्ना विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें