जलालाबाद।
जलालाबाद के गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में प्रार्थना ग्राउंड पर मतदाता जागरूकता के विषय में विस्तार से समझाया गया। स्कूल की सभी छात्राओं को बताया कि जिस छात्रा की भी आयु 18 वर्ष हो जाती है वह सभी अपना वोट जरूर बनवाए। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। गोष्ठी में वक्ताओं ने सभी छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य सरोजबाला पाल, कुसुमलता पाल, संतोष शर्मा ने कहा कि वोट करना स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए जरूरी है और सभी छात्राएं जो अपनी आयु पूरी कर चुकी है वह तुरंत अपना मतदान कार्ड, वोटर कार्ड बनवाए तथा हर प्रकार से देश के सच्चे जागरूक मतदाता बने। मतदान करने की छात्राओं को शपथ भी दिलाई।