फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोग परेशान पूरी रात गायब रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अंधाधुंध कटौती
विज्ञापन

शामली। बिजली की अंधाधुंध कटौती के कारण लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की शाम बूंदाबांदी के बाद बिजली गुल रहने के बाद मध्यरात्रि थोड़ी देर आई। पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे।
पिछले एक सप्ताह में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। पिछले कई दिनों से शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है। मध्यरात्रि के बाद बिजली आपूर्ति होती है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि बिजली कंट्रोल रूम से बिजली की कम आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

19 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली। आदर्श मंडी- खेड़ीकरमू बिजली घर की टीम ने शहर में बिजली चोरी करने के मामले में 19 उपभोक्ताओं के खिलाफ चोरी की तहरीर में देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को आदर्श मंडी बिजलीघर के अवर अभियंता अरविंद कुमार व करमूखेडी बिजलीघर के जेई प्रमोद कुमार के नेतृत्व मे गठित बिजली कर्मचारियों की टीम ने मोहल्ला काजीवाड़ा, मोहल्ला राजो वाला, टंकी रोड, नौकुआं-बुढ़ाबाबू, बरखंडी, सरवीर, घेरबुखारी मोहल्लों में छापामार अभियान चलाया।
विज्ञापन

आंदोलन की चेतावनी दी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में प्रदेश सरकार के खिलाफ मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में मंडलीय अध्यक्ष डॉक्टर सुखवीर सिंह ने बताया कि नौ अगस्त को प्रत्येक जनपद में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सात सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक इलाहाबाद शिक्षा निदेशालय के धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में पुुरानी पेंशन बहाल करने कैशलेश व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें