फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राजकीय कॉलेजों की छात्राओं को दिया जाएगा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

माध्यमिक स्तर पर कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं की छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सक्षम बनाने के लिए आत्मरक्षा की तकनीक एवं सिद्धांतों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जनपद के नौ राजकीय कॉलेजों का चयन हुआ है। छात्राओं को तीन माह का मार्शल आर्ट प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। प्रशिक्षण का कार्य अगस्त माह से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक मदनपाल ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2017-18 में 361 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और 1486 राजकीय हाईस्कूल कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने बताया कि शामली जनपद के आठ राजकीय हाईस्कूल और एक राजकीय इंटर कॉलेज कांधला का चयन हुआ है। यह प्रशिक्षण रानी लक्ष्मीबाई के नाम से प्रचलित होगा और केवल कक्षा 9 से 12 वी तक की छात्राओं को ही दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केवल मार्शल आर्ट के प्रशिक्षित प्रशिक्षक से ही कराया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से ही योग्य प्रशिक्षक और प्रशिक्षिका भेजे जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अगस्त माह से शुरू करा दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रत्येक कॉलेज में तीन माह तक चलेगा। प्रशिक्षण सप्ताह में केवल तीन ही दिया जाएगा, जिसके लिए पढ़ाई के समय में से ही एक से दो घंटे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक को हर कॉलेज से 3000 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को सूचित कर प्रशिक्षण के लिए मैदान की साप सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें