फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बालिका समेत 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में शनिवार को 11 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित रेंडम सैंपल वाले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 186 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को आई सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में छह वर्षीय बालिका के साथ छह महिलाएं भी शामिल हैं। नौकुआं रोड पर छह संक्रमित मिले हैं। कांधला सीएचसी की एंबुलेंस के कर्मचारी के साथ एलम में दो और गंगेरू में भी एक संक्रमित मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में 11 लोग और संक्रमित मिले हैं। सभी लोग ठीक हैं और उन्हें होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया। सभी को दवा उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें