कमल क्रिकेट कप प्रतियोगिता में ऊन मंडल बना विजेता
शामली। भाजयुमो की ओर से बीएसएम क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित दो दिवसीय कमल क्रिकेट कप प्रतियोगिता में ऊन मंडल की टीम विजेता रही। विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
रविवार को दूसरे दिन कंडेला और बनत मंडल के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ, जिसमें कंडेला ने बनत मंडल को हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में ऊन और बनत मंडल के बीच मैच खेला गया। इसमें ऊन मंडल ने बनत मंडल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मैच कंडेला और ऊन मंडल के बीच खेला गया। ऊन मंडल ने कंडेला मंडल को 118 रन का लक्ष्य दिया गया। कंडेला मंडल निर्धारित ओवर में मात्र 72 रन ही बना पाई। इस प्रकार विजय लक्ष्य 2019 कमल क्रिकेट कप के विजेता ऊन मंडल रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता मृंगाका सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी 10 मंडलों के खिलाड़ियों को भी प्रतिभाग प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि मृगांका सिंह ने कहा कि जीवन में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है, हार या जीत महत्वपूर्ण नहीं है । अगर कोई व्यक्ति आगे बढ़ना चाहता है तो जीवन की असफलता को चुनौती की तरह लेना चाहिए और हिम्मत से सामना करके आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम संचालन जिला उपाध्यक्ष डाक्टर अनुराग शर्मा ने किया। कमल कप के जिला संयोजक तेजस्वी पंवार, रवि कश्यप, डाक्टर मनोज शर्मा, नंदू राणा, देवाशीष वर्मा, बंटी तोमर, अनुज संगल, विनीत मलिक, रोहित विश्वकर्मा , नीरज गौतम, मनीष कुमार,अक्षय चौहान,सिद्धार्थ जैन, राकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।