फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से थानों में जमे पुलिसर्मियों का हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से थानों में जमे पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
विज्ञापन

शामली।
थानों में दो साल से ज्यादा समय से तैनात पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित कर दिया। जिले भर के सभी थानों से उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित 110 पुलिसकर्मियों का कार्य क्षेत्र बदला गया है, जिनमें 20 उपनिरीक्षक, 15 हेड कांस्टेबल और 75 कांस्टेबल का स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने तबादलों के संबंध में आदेश जारी किया। इसके तहत शामली कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर रफी परवेज को झिंझाना, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को झिंझाना से वरिष्ठ उपनिरीक्षक झिंझाना, उपनिरीक्षक रविंद्र चतुर्वेदी को चौकी प्रभारी झिंझाना, चौसाना चौकी से उपनिरीक्षक नफीस अहमद को पुलिस लाइन, चौसाना चौकी इंचार्ज अवधेश शर्मा को पुलिस लाइन, आदर्श मंडी थाने से उपनिरीक्षक सुशील कुमार को पुलिस लाइन, गंगेरू चौकी प्रभारी नेमचंद को चौसाना चौकी प्रभारी, कंडेला इंडस्ट्री चौकी इंचार्ज सत्यनारायण दाहिया को चौकी इंचार्ज कादरगढ़, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक मोहम्मद नईम को चौकी प्रभारी गंगेरू, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रामप्रसाद को चौकी प्रभारी टिटौली, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी कंडेला इंडस्ट्री एरिया, कोतवाली शामली से उपनिरीक्षक जोहल गिरि को थाना कैराना स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को कैराना से थानाभवन, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक मनवीर सिंह को प्रभारी समन सैल, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को पुलिस लाइन से झिंझाना थाना, उपनिरीक्षक नरेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना कैराना, उपनिरीक्षक राधेश्याम को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भाजू, उपनिरीक्षक अनिल कुमार को थानाभवन से कांधला, उपनिरीक्षक निशान सिंह को गढ़ीपुख्ता से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 हेड कांस्टेबल का कार्य क्षेत्र बदला
इसके अलावा एचसीपी चंद्रपाल को थाना गढ़ीपुख्ता से आदर्श मंडी, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र को थाना बाबरी से हेड मोहर्रिर गढ़ीपुख्ता, हेड कांस्टेबल ऋषिपाल सिंह को कैराना से थानाभवन, हेड कांस्टेबल विनोद बाला को कैराना से आदर्श मंडी, हेड कांस्टेबल सुखराम सिंह को आदर्श मंडी से गढ़ीपुख्ता, हेड कांस्टेबल रकम सिंह को थानाभवन से शामली कोतवाली, हेड कांस्टेबल कृष्णपाल सिंह को पुलिस लाइन से हेड मोहर्रिर थानाभवन, हेड कांस्टेबल संसार सिंह को पुलिस लाइन से थाना झिंझाना, हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना कैराना, हेड कांस्टेबल अतहर रजा को पुलिस लाइन से कांधला, हेड कांस्टेबल जगवीर को पुलिस लाइन से थाना कैराना, हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह को थाना बाबरी से थाना झिंझाना, हेड कांस्टेबल जगदीश को थाना झिंझाना से पुलिस लाइन, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह को झिंझाना से पुलिस लाइन, हेड कांस्टेबल ब्रहम गिरि को झिंझाना से कांधला स्थानांतरित किया है। इनके अलावा 75 कांस्टेबलों का स्थानांतरण किया है, जिनमें बड़ी संख्या में एक थाने से दूसरे थाने में भेजे गए हैं तो कुछ को थानों से पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें