फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस पर उधम सिंह स्टेडियम में होगी हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल दिवस पर स्टेडियम में होगी हाकी प्रतियोगिता
विज्ञापन

शामली।
खेल निदेशालय की ओर से 29 अगस्त को खेल दिवस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का आयोजन शहीद ऊधम सिंह स्टेडियम में होगा। कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अपना आधार कार्ड लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को कबड्डी कोच संजीव कुमार व कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को खेल पर्व के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियों की आयु 28 अगस्त 2018 को 14 वर्ष की आयु से कम होनी चाहिए। प्रतिभाग करने वाली टीम में कुल 17 खिलाड़ी होंगे। सभी स्कूल, कॉलेज लेटर पैड पर खिलाड़ी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि अंकित कर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर कर 28 तक जमा करा दें। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें