फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए... हम सब मिलकर बचाए जल, तो बचेगा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गिरते भूजल को रोकने और भूजल रिचार्ज के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे जिले में आज से एक सप्ताह तक इस अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारी कर ली गई गई। कार्यक्रम में सामाजिक लोगों, संस्थाओं और सरकारी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। सरकार की मंशा है कि ये यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले।
विज्ञापन

मुख्य सचिव उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार पूरे प्रदेश में 16 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय, तहसील एव ब्लॉकों और विशेष रूप से स्कूल कॉलेजों, शैक्षिक संस्थानों की सहभागिता से इसका आयोजन किया जाना है। शैक्षणिक संस्थानों में परिचर्चा और संवाद, निबंध, वाद विवाद, चित्रकला, स्लोगन और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिले में कठपुतली का प्रदर्शन, लोक नृत्यगीत और नुक्कड़ नाटिकाएं भी की जाएंगी। जन बचाओ अभियान के लिए पोस्टर, बैनर्स और होेर्डिंग लगवाकर प्रचार किया जाए। शासन के निर्देश है कि जिले में प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया जाए, जिसमें जल बचाने के लिए प्रेरित किया जाए। सामाजिक संगठनों, स्कूलों के माध्यम से पद यात्राएं, रैलियां, संगोष्ठियां, साइकिल परेड आदि का आयोजन किया जाएगा। शासनादेश के अनुसार इस कार्यक्रम के नोडल जिले के लघु सिंचाई विभाग विभाग के सहायक अभियंता रहेंगे और कार्यक्रम में सिंचाई, कृषि, लघु सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, शिक्षा केंद्र, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी केंद्र, जल उपभोक्ता आदि का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें