फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तलाक का अधिकार महिला को क्यों नहीं’ पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

तहकीकात शरइया एकेडमी द्वारा प्रकाशित की गई ‘तलाक का अधिकार महिला को क्यों नहीं’ पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक में लोगों की खराब सोच सही दिशा में लाने, हक तलाक, संदेह का विश्लेषण, निकाह एवं तलाक की शरई स्थिति, समाज तथा तलाक आदि के बारे में महत्वपूर्ण विस्तृत चर्चा की गई है।
विज्ञापन

कस्बा कैराना में शामली रोड पर स्थित प्रसिद्ध मदरसा जामिअतुस्सादह में उलमाओं के प्रतिनिधिमंडल ने तहकीकात शरइया एकेडमी की ओर से लिखी गई पुस्तक ‘तलाक का अधिकार महिला को क्यों नहीं’ का विमोचन सामूहिक रूप से किया। इस अवसर पर गोष्ठी के दौरान एकेडमी के निदेशक मौलाना इरफान साकिब कासमी ने बताया कि 100 से अधिक पृष्ठों पर प्रकाशित की गई उक्त पुस्तक में विश्वविख्यात दीनी शिक्षण संस्थान दारूल उलूम देवबंद के पूर्व मोहतमिम हकीमुल इस्लाम मौलाना कारी तैय्यब साहब (रह.) के विभिन्न अप्रकाशित लेख को एकजुट किया गया है। दिल्ली से आए मुफस्सिर-ए-कुरान मौलाना अब्दुल सत्तार सलाम कासमी ने कहा कि तलाक की प्रथा एक शरीयत का मामला है, जिसमें किसी को हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। मौलाना इरफान साकिब कामसी ने बताया कि एकेडमी का मुख्य उद्देश्य समाज के समक्ष शोध किताबें लाना है। संचालन मौलाना आबिद रशीदी ने किया। इस मौके पर मुफ्ती कमर, मौलाना फैजान कासमी, मौलाना मुअज्जम, कारी सलीम, मुहम्मद अरशद, मुफ्ती परवेज, मौलाना अरशद, कारी अब्दुल कादिर, कारी रैयान, हाफिज हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें