फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार डाक्टरों के साथ स्टार्ट खड़ी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी की थी। मुख्यमंत्री की जनसभा और हैलीपैड के पास एएलएस सहित सरकारी अस्पताल की विशेष एंबुलेंस स्टार्ट खड़ी रही।
वीआईपी प्रोटोकोल के तहत पुलिस और प्रशासन स्तर पर हर स्तर पर तैयारी की जाती है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएम के जिले में आगमन के तहत तैयारी की गई थी। रात ही सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने डाक्टरों की टीम गठित कर दी थी। टीम में चार डाक्टर, एक फार्मेसिस्ट, एक वार्ड ब्वाय और दो यूनिट ब्लड भी रखा गया था। जिला अस्पताल में में फिजिशियन नहीं है, जिसके चलते मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल से डॉक्टर योगेंद्र को बुलवाया गया था। इसके अलावा पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुपम सक्सेना, डॉक्टर दिनेश ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉक्टर जगमोहन एनेस्थेटिक, फार्मेसिस्ट यूएस भट्ठ, वार्ड ब्वाय विजय को शामिल किया गया था। इसके अलावा हायर सेंटर को ले जाने के लिए एएलएस की तैनाती भी की गई थी।
विज्ञापन

एबी पॉजिटिव है सीएम योगी का ब्लड ग्रुप
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। इसके चलते एंबुलेंस में ब्लड रिजर्व किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो यूनिट ब्लड के साथ ही दो डोनर भी मौजूद थे। ताकि आपातकाल में ब्लड की कमी ना हो और ब्लड दिया जा सके।
विज्ञापन

प्रसव कक्ष में तैयार किया गया था स्पेशल भर्ती वार्ड
इमरजेंसी से निपटने के लिए सीएम के लिए शामली सीएचसी में नवनिर्मित प्रसव कक्ष में ही एक विशेष रूम बनाया गया। इसमें दो बेड डाले गए थे और एक डाक्टर की तैनाती गई थी। यदि कोई परेशानी आती है तो सीएम या फिर अन्य वीआईपी को वहां भर्ती कराया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहां पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें