फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिष्कार जारी, सुरक्षा व्यवस्था को छावनी बनी तहसील

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में वकीलों ने काम नहीं किया
विज्ञापन

कैराना। किशोरियों का शांतिभंग की आशंका में चालान करने से नाराज कैराना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। उधर, सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर तहसील खुलने से पहले ही एसडीएम कार्यालय को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कांधला पुलिस ने दो बहनों का शांतिभंग की धारा में चालान करने के बाद कैराना उपजिलाधिकारी की कोर्ट में पेश किया था। एसडीएम द्वारा दोनों बहनों को जमानत नहीं दिए जाने पर से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। इस पर अधिवक्ताओं ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के तबादले तक एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार का एलान किया था। वहीं, सोमवार को तहसील खुलने से पहले ही पुलिस के जवान तहसील परिसर में तैनात हो गए। शाम तक भी तहसील में शांति बनी रही। उधर, अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें