फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में खुलेगा इग्नू का स्टडी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल्द ही इग्नू का स्टडी सेंटर खुलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को प्राचार्य डॉ. चमन लाल की अध्यक्षता एवं इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति में महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता निश्चयन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने समस्त स्टाफ के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के बारे में विस्तार से चर्चा की। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र छात्राओं के हित में इग्नू प्रशासन से संपर्क किया। जिसके फलस्वरूप इग्नू प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुये महाविद्यालय में इग्नू का स्टडी सेंटर खोले जाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया आरंभ कर दी। इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने महाविद्यालय के सभी संकायों व विभागों के भौतिक संसाधनों का सर्वेक्षण किया। मौके पर डॉ. योगेंद्र पाल सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. रमेश यादव, बलवंत सिंह राजौदिया, डॉ. जितेंद्र कुमार विकल, डॉ. रीनू, डॉ. हंसराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें