फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार की आबादी वाले गांवों में मिले बैंकिंग सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार की आबादी वाले गांवों में मिले बैंकिंग सेवा
विज्ञापन

शामली। बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में बैकिंग आउटलेट की उपलब्धता, बैंक शाखाओं की सुरक्षा की व्यवस्था और खातों को आधार और मोबाइल नंबर से जोड़ने को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम चार बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक हरपाल सिंह तोमर ने बैंकों की वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2017-18 के तहत दिसंबर 2017 तिमाही की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक क्षेत्र के तहत कुल उपलब्धि 953.02 करोड़ रही, जिसमें कृषि ऋण का योगदान 800.76 करोड़ रहा, जबकि लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के ऋण का योगदान 121.33 करोड़ रहा। जिले के बैंकों में सभी राष्ट्रीय लक्ष्यों तथा ऋण जमानुपात 71.26 प्रतिशत के सापेेक्ष 60 प्रतिशत, प्राथमिक क्षेत्र ऋण 86.13 प्रतिशत के सापेक्ष 18 प्रतिशत , कमजोर वर्ग ऋण 45.58 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष 40 प्रतिशत कृषि ऋण 67.05 प्रतिशत के सापेक्ष 18 प्रतिशत व कमजोर वर्ग ऋण 45.58 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष 10 प्रतिशत रहा। पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और जिला सहकारी बैंक जमा व ऋण राशि वितरण में आगे रहे। जिलाधिकारी ने प्रोत्साहित करने व लक्ष्य से पीछे रहने वाले बैंकों को सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में आधार पंजीकरण सुविधा में चयनित बैंकों की शाखाओं के माध्यम सभी बैंक खातों को आधार तथा मोबाइल नंबर से जोड़ा जाए। जनगणना 2011 के अनुसार पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में बैंक आउटलेट उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक मंडल मुजफ्फरनगर के मुख्य प्रबंधक वीपी सिह ने भी विचार व्यक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें