फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर समझाया जीवन में वृक्षों का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालकर समझाया जीवन में वृक्षों का महत्व
विज्ञापन

शामली। आरके पीजी कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर चल रहा है। शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए रैली निकालकर लोगों को जीवन में वृक्षों का महत्व समझाया। शिविर में पूर्व की प्रतियोगिताओं का रिजल्ट भी घोषित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आरकेपीजी कॉलेज की एनएसएस प्रथम इकाई का प्राकृतिक चिकित्सालय में चल रहे शिविर का तीसरा दिन रहा। शिविर का शुभारंभ डॉक्टर आरपी सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम सत्र में पूर्व में हुई पोस्टर प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित किया गया। इस मौके पर शिवम कुमार प्रथम, जावेद द्वितीय व अंकित तृतीय आया। शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली चिकित्सालय से प्रारंभ होकर मेरठ-करनाल रोड, मोहल्ला बनखंडी, टीचर्स कॉलोनी, काकानगर आदि स्थानों से होते हुए चिकित्सालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में सभी ने हाथों में नारों से लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए वृक्षों का महत्व समझाया। वहीं, अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील की। शिविर के तृतीय सत्र में डॉक्टर आरपी सिंह ने विभिन्न बीमारियों व उनसे बचाव की जानकारी दी। डॉक्टर अजय कुमार ने स्वस्थ शरीर के लिए अनाजों, दालों व फलों की महत्ता समझाई। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रजनी, ओमकार सिंह, एमके जेल्ली, पीके सिंह, जसबीर, दीपक, गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें