मंदिर निर्माण की बाधा दूूर करने के लिए होंगे 117 स्थानों पर यज्ञ
शामली। विहिप- बजरंग दल की बैठक में मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की बाधाएं दूूर हों, इसके लिए जिले में नाम जप -यज्ञ, अनुष्ठान 117 स्थानों पर किए जाएंगे।
शनिवार को विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल की बैठक बड़ी माता मंदिर में आयोजित की गई। विहिप के नगर अध्यक्ष डॉक्टर एनपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण की बाधाएं दूूर हो, इसके लिए पूूरे जिले में नाम जप -यज्ञ, अनुष्ठान 117 स्थानों पर किए जाएंगे। 30 कार्यक्रम नगर में होंगे। हनुमान जयंती पर 31 मार्च को महाआरती के कार्यक्रम 108 मंदिरों में आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अरविंद साहनी, नगर संयोजक अरुण पारखी, नगर सह संयोजक हर्ष संगल, नगर गोरक्षा प्रमुख विजय कुमार, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख रजनीश चौबे, नगर प्रचारक प्रमुख सागर कुमार, गौरव निर्वाल, सन्नी शर्मा, विशाल निर्वाल, हिमांशु शर्मा, रविकुमार, गोविंद, करन सैनी, सचिन कुमार, पंकज गर्ग, करन सैनी, राहुल, अर्जुन गौतम, दीपक गुर्जर और सागर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।