कैराना (शामली)। उत्तर प्रदेश दलित चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कोरी समाज के लोगों ने तहसील पर एक दिवसीय धरना दिया। जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।
शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश दलित चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कोरी के नेतृत्व में कोरी समाज के लोग तहसील पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के अधिकारी हठधर्मी दिखा रहे हैं। शासन स्तर से स्पष्ट आदेशों के बावजूद भी कोरी समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे है। कोरी समाज इस सरकार में सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मानसिकता दर्शाती है कि वह दलित विरोधी है। इस दौरान कंवरपाल प्रधान ऐरटी, प्रेम सिंह, राधेश्याम, कृष्णपाल फौजी, प्रकाश चंद तितरवाड़ा, अशोक मछरौली, शीशपाल, सचिन कुमार रामड़ा, सुंदर, रतन सिंह कंडेला, विनोद कुमार मलकपुर आदि मौजूद रहे।