शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर गरीब वर्ग की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार दिलाए जाएं, 50 हजार से दो लाख रुपये तक का ऋण बगैर गारंटी दिलाया जाए। गरीब वर्ग के लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिलाने में गंभीरता लाई जाए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कच्चे मकानों एवं छत पर कड़ियों से क्षतिग्रस्त मकानों को पक्का बनवाया जाए। सातवें वेतन आयोग द्वारा की गई वेतन वृद्धि का लाभ संविदा सफाई कर्मियों को दिलाया जाए। सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां कराई जाएं। शामली जिले की ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मलिन बस्तियों में विकास कार्य कराए जाएं। पत्र भेजने वालों में राजीव कुमार, मितवा भंवर, नंदू प्रसाद, अमित कुमार, रामस्वरूप वाल्मीकि और वर्गीश झंझोट शामिल रहे।
शेर मोहम्मद बने प्रदेश सचिव
शामली। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजवीर मलिक और प्रदेश प्रभारी परमेंद्र नंबरदार ने गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी चौधरी शेर मोहम्मद को समिति का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। उनसे संगठन को मजबूती देने की अपील की गई है।