फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय गन्ना प्रतियोगिता के लिए 11 से कटाई शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय गन्ना प्रतियोगिता के लिए गन्ना आयुक्त के निर्देश पर खेतों में कटाई का कार्यक्रम जनपद में तय कर दिया है। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि अलग अलग गांव में गन्ने की कटाई के लिए दिन और अधिकारी तय कर दिए है। जिसमें इच्छुक प्रगतिशील किसान कटाई देख सकते है। किसान बाबूराम बलवा के खेत पर 11 दिसंबर, नरेंद्र सिंह कसेरवा के खेत में 12, ओमवीर सिंह खेडीकरमू में 14 को मेेरठ के बीज उत्पादन अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रचारक अधिकारी के निर्देशन में कटाई होगी। वहीं, वैभव निर्वाल शामली कं खेत में 18, मलखान सिंह खेडीकरमू के यहां 19, हरेंद्र सिंह भैंसवाल के यहां 20 और यतेंद्र सिंह भैंसवाल के खेत में 21 दिसंबर को मुजफ्फरनगर के बीज उत्पादन अधिकारी और क्षेत्रीय अपर सांख्यिकी अधिकारी मेरठ की अगुवाई में कटाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें