केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की दो सदस्यीय टीम शामली-सहारनपुर जिलों में प्रवास करके प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल योजना आदि योजनाओं का जायजा लेगी। केंद्र सरकार की टीम 30 सितंबर से लेकर से आठ अक्तूबर तक शामली और आठ अक्तूबर से लेकर 5 अक्तूूबर तक सहारनपुर जिले में प्रवास करके योजनाओं की रिपोर्ट केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय को सौंपेंगी।
केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक एके श्रीवास्तव ने शामली और सहारनपुर जिले के डीएम, सीडीओ को दो सदस्यीय टीम के आगमन की सूचना दे दी है। टीम में शामिल सदस्य एनएलएम टीना शर्मा, धीरज जोशी को शामिल किया गया है। टीम 30 सितंबर को शामली जिले में पहुंचकर आठ अक्तूबर तक प्रवास करेगी। टीम में शामिल एनएलएम टीना शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन एनआरएलएम, ग्रामीण स्वच्छता पेयजल योजना, डिजिटल इंडिया आदि योजनाओं का मौके पर सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शामली-सहारनपुर जिलों में बीस- बीस गांव को शामिल किया गया है। दस- दस गांवों मे पूरे सप्ताह योजना का सत्यापन करके केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजेगी। डीपीआरओ नरेश चंद ने बताया कि केंद्र सरकार की टीम का कार्यक्रम उन्हें प्राप्त हो गया है। टीम में शामिल सदस्यों के साथ एडीओ पंचायत शामली और कांधला को सहयोग के लिए ड्यूटी लगाई है।