शामली। सोमवार की रात बनत निवासी जितेंद्र और नीटू अपने एक अन्य साथी के साथ किसी कार्य से शामली आए थे। लौटते वक्त बनत के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते जितेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बंटवारे के विवाद कर रहे दो पकड़े
शामली। गांव लिलौन में चुन्नीलाल और बिजेंद्र के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था। झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल-100 ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद शांतिभंग की आशंका में चालान कर दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।