फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेते हुए महिला की क्लीनिक पर मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर स्थित क्लीनिक पर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। जिम्मेदार लोगों के समझाने पर परिजन क्लीनिक से शव को घर ले गए। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मौहल्ला खैल निवासी महिला शबनम काफी समय से बीमार चल रही थी। कस्बे के पूर्वी यमुना नहर स्थित एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर महिला का उपचार चल रहा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम से महिला की हालत खराब थी। महिला अपने परिजनों के साथ दवा लेने के लिए उक्त डॉक्टर के पास पहुंची। क्लीनिक पर ही महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। डाक्टर ने महिला की सेहत की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पर परिजनों में नाराजगी फैल गई। बाद में परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए तथा हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। परिजन शव को घर ले आए। गमगीन माहौल में महिला के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें