फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

विज्ञापन
गढीपुख्ता फोरेंस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई इंटर का रिजल्ट आने पर खुशी मनाते छात्र छात्राएं व शि - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
स्कूलों में शत प्रतिशत रहा रिजल्ट
विज्ञापन

शामली। कोरोना के चलते इस बार सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा नहीं हुई और 10वीं, 11वीं और प्री बोर्ड के अंकों के आधार पर प्रोन्नत किया गया। इस वजह से सभी स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली के चेयरमैन चेतन मुुंजाल ने बताया कि 96.6 प्रतिशत के साथ वाटिका गोयल प्रथम, 95.8 प्रतिशत के साथ मान्या गोयल ने दूसरा और 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ आकृति चौधरी तीसरे और उज्जवल सहरावत 95 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य धीर सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी शामली में विज्ञान वर्ग में दिशांत कौशिक ने 95.2 प्रतिशत के साथ पहला, अभिनव देशवाल 87 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, आदित्य चौधरी 84 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य उत्तम सिंह, प्रबंधक मुकेश संगल ने सभी बच्चों को बधाई दी।
वेदांतम पब्लिक स्कूल शामली के प्रबंधक राजपाल कौशिक ने बताया कि 91 प्रतिशत अंकों के साथ गुंजन पहले, हर्ष 86.2 प्रतिशत के साथ दूसरे, नेहा 86 प्रतिशत के साथ तीसरे व यामिनी 84 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बच्चों को बधाई दी।
रॉक गोल्ड एकेडमी शामली की प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने बताया कि मोहिनी सैनी ने विज्ञान वर्ग में 95.2 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में वंशिका तोमर 94.8 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में रिदम तायल ने 94.4 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग की समीक्षा जिंदल ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कला वर्ग में विधि गोयल ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चेयरमैन सुनील गोयल व वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने बच्चों को बधाई दी।
सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि रिमझिम मित्तल 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, अक्षय 97 प्रतिशत के साथ दूसरे और रश्मि वर्मा 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन में खुशी शर्मा व प्रज्ञा शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सोहेल इलियास ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वर्णित सैनी एवं स्मत सैनी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक अर्पण सैनी व प्रधानाचार्य मनदीप सैनी ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल शामली के प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने बताया कि आयुषी पंवार ने पीसीएम में 94.8 प्रतिशत, मानसी बेनीवाल ने कॉमर्स में 94.4 प्रतिशत, अभिषेक कुमार ने पीसीएम में 93.6 प्रतिशत,जानवी राणा ने पीसीबी में 93.2 प्रतिशत, और निकिता बालियान ने पीसीबी में 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चेयरमैन डॉ. टीपी सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सेंट आरसी कांवेंट स्कूल शामली में खुशी गर्ग ने वाणिज्य वर्ग में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। देवश्री ने कला वर्ग में 95.6, रिया मलिक व कशिश जुनेजा ने 95.4 प्रतिशत, कृतिका संगल, श्रेया और वंशिका दहिया ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
एफडी पब्लिक स्कूल गढ़ीपुख्ता के प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि शिवांशु ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, पूजा शर्मा 95 प्रतिशत के साथ दूसरा और आदित्य कुमार 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दिव्य पब्लिक स्कूल थानाभवन के प्रबंधक महिपाल सिंह राणा ने बताया कि अवनी कादियान 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, पलकिन राणा 95 प्रतिशत व दिव्या गोयल दूसरे और 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ दिव्या गोयल तीसरे स्थान पर रहीं। उप प्रधानाचार्य लाजपत राय, आदेश पुंडीर, संदीप कुमार, मोहित वत्स ने बच्चों को बधाई दी।
होली हेवन पब्लिक स्कूल ऊन के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक ने बताया कि अंकुर मान 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे। मानव मित्तल, राशि मित्तल व राजन तोमर 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और वंदना 96.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे पर व पायल धीमान 96 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य नरेश शर्मा व उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक ने बधाई दी।
सेंटआरसी कांवेंट स्कूल कैराना के प्रबंधक यशपाल पंवार ने बताया कि स्कूल के सभी 76 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। स्कूल में कनिष्का सैनी 96.6 प्रतिशत, तन्नु शर्मा 95.2, यश सिंघल 94, कैलाश गोयल 91.4, तहुर सिद्दकी 90.8, हर्षित भारद्वाज 90.6, रोहित चौहान 89.8, यज्ञ प्रिया चौहान 89.6, मिलन शर्मा 88.8, निशांत सिंह 88.4 व सृष्टि शर्मा ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

एसडीएस स्कूल झिंझाना में रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। छात्र श्रेष्ठ गर्ग ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, उज्ज्वल प्रजापति ने 95.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और काजल धीरयान ने 94.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य श्री सतीश भटनागर, चेयरमैन लोकेश तोमर, प्रबंधक श्रीपाल चौहान ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शामली बीएसएस स्कूल में सीबीएसई इंटर का रिजल्ट आने पर खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली रायल पब्लिक स्कूल में शिक्षको के साथ मेधावी छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सेंन्टआरसी स्कूल में खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सिलवरवैलस स्कूल में सीबीएसई इंटर का रिजल्ट आने पर खुशी मनाती मेधावी छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में सीबीएसई इंटर का रिजल्ट आने पर टॉपर छात्रा को मिठाई खिलाते परिजन।- फोटो : SHAMLI

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में सीबीएसई इंटर का रिजल्ट आने पर टॉपर छात्रा को मिठाई खिलाते परिजन।- फोटो : SHAMLI

शामली के रॉकगोल्ड एकेडमी में सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें