फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
कैराना के सेंट आरसी स्कूल में परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी शामली में बृहस्पतिवार को वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। कक्षा प्री नर्सरी से लेकर कक्षा नौ और 11 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बताया कि कक्षा प्री नर्सरी में अनन्या, नर्सरी से अर्नव, सूर्यांश, एलकेजी से अर्निका, दक्ष, प्रियांशु, वैदिक, कक्षा यूकेजी से अभिराज, विराट, स्नेही, विश्वदीप, आर्यवीर, कक्षा एक से अर्थवपाल, अभिनव, शगुन शर्मा, अभिमन्यु पवांर, दो से आराध्या पंवार, वर्णिका, वैदिक, आरव लांबा, कक्षा तीन से परीधि मलिक, कक्षा चार से सूची राणा, कक्षा पांच से तनवी शर्मा, कक्षा छह से सूर्यांशी, कक्षा सात से नीतिक्षा, कक्षा आठ से सिया मलिक, कक्षा नौ से अक्षिता, कक्षा 11 की साइंस स्ट्रीम से ज्योति, कॉमर्स स्ट्रीम से सानवी, ह्यूमनिटीज स्ट्रीम से शिवांशी तरार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
न्यू मॉर्डन पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल घोषित
जलालाबाद। कस्बे के न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार में परीक्षाफल वितरण समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य केके वत्स ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सभासद राजेश सैनी, सत्येंद्र राणा, फैसल मलिक, मिंटू नारंग, अखलाक कुरैशी रहे। प्ले से कक्षा आठ तक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा आठ से फैज, मोमना, इशरत क्रमश: स्थान पाने में सफल रहे। कक्षा सात में कुसमी, जिया, माहिन, कक्षा छह में इशिका, आयुषी, दीपा, कक्षा पांच में कृष्णा, शाहिद, जोया ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा चार में प्रथम स्थान अलीशा, द्वितीय स्थान अदीबा, तृतीय स्थान रजनीश व अरजान ने हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य के के वत्स ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, कस्बे के यूएम पब्लिक स्कूल (उर्दू मकतब) का वार्षिक परीक्षा परिणाम स्कूल प्रधानाचार्य शबाना शावेज व शावेज खान ने संयुक्त रूप से घोषित किया। कक्षा 1 से 5 तक सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
झिंझाना। कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन आशीष मित्तल ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य है, शिक्षा प्राप्त करने से ही मनुष्य महान बनता है। इसलिए सभी को अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए। मेधावी बच्चों से अन्य बच्चे भी उनसे प्ररेणा लेकर आगे बढ़ें। इस अवसर पर मुख्य रूप से इशिका नामदेव, श्रवण कुमार, अंशुल चौहान, रेनू नामदेव आदि का विशेष सहयोग रहा।
कक्षा-5 में जरीन रही अव्वल
शामली। नगर क्षेत्र के गुलशन नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 में बृहस्पतिवार को परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ कक्षा-5 के बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा-5 में जरीन, कक्षा-4 में नव्या शर्मा और कक्षा-3 में अफशा ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सर्वाधिक उपस्थिति का पुरस्कार इशिका शर्मा, सबसे स्वच्छ रहने वाले बच्चे का पुरस्कार शीबा रानी और सबसे अच्छा वर्किंग मॉडल बनाने का पुरस्कार सुमाइरा ने जीता। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है अगर बच्चे शिक्षित होंगे तो देश शिक्षित होगा और विकास करेगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के अतिरिक्त विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शिक्षक अखिलेश मौर्या, शिक्षा मित्र नाजिया, सिमरन, सुषमा, पवित्रा, बृजेश देवी के साथ-साथ बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें