फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक को चाकू और फावड़ा मारकर किया गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मोहल्ला गौसनगर निवासी आदेश को मंडी समिति से घर लौटते समय रास्ते में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने रंजिशन घेरकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें चाकू और फावड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के बाद से आदेश का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है। मामले में उसके पिता श्याम बाबू ने मोहल्ले के ही सूर्या ठाकुर और उसके साथी शिवांशु समेत तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन रंजिश की वजह स्पष्ट नहीं की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें