फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने नकार दी धर्म और जाति की राजनीति : कुलदीप वत्स

विज्ञापन
परशुराम पुरी में मीडिया से बात करते विधायक कुलदीप वत्स। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को यहां पहुंचे हरियाणा के बादली झज्जर क्षेत्र के विधायक कुलदीप वत्स ने कहा है कि देश के सभी प्रांतों में पार्टी का संगठन ब्लाॅक स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व पूरी शिद्दत से जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब भाजपा की असलियत समझ चुकी है। युवाओं ने धर्म और जाति की राजनीति नकार दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि अगले वर्ष प्रदेश में और 2029 में केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस का अहम योगदान रहा, लेकिन कुछ लोग कांग्रेस के लोगों को देशभक्ति सिखाने का प्रयास कर रहे हैं।
इससे पहले, यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और प्रतीक चिह्न भेंट किए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला महामंत्री रामजी अवस्थी, नगर अध्यक्ष तनवीर अली, सलमान खां, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें