कलान। सथरी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर पालतू पशु चराने गए 35 वर्षीय अनिल पैर फिसल जाने से तालाब में गिरकर गहरे पानी में चले गए। अनिल को उनके चचेरे भाई ने जब तक तालाब से बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया।
परिजनों के अनुसार जिस वक्त अनिल तालाब में गिरे, वहां से गांव के कुछ किसान खेतों की ओर जाने के लिए निकल रहे थे। वह मौके पर पहुंचे, लेकिन अनिल तालाब में डूब चुके थे। गांव वालों की सूचना पर अनिल को बचाने के लिए उनके एक चचेरे भाई तालाब में कूदे। अनिल को बाहर निकाला, लेकिन तक तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ दीपक सिंह के अनुसार अनिल के घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया और न ही तहरीर दी है। संवाद