फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर टक्कर के बाद कंटेनर में फंसी बाइक, दोनों वाहनों में लगी आग, युवक की मौत

Thu, 23 Jul 2026 04:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर कंटेनर की टक्कर बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा तिलहर क्षेत्र में बंथरा पुल के पास हुआ। टक्कर के बाद बाइक कंटेनर के नीचे फंस गई। घर्षण से दोनों वाहनों में आग लग गई थी। दमकल ने आग बुझाई। 
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बंथरा पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर कंटेनर और बाइक की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार सिंधौली के पैगापुर निवासी  24 वर्षीय सत्यम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल यूनिट ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


दोपहर करीब 2:30 बजे हाईवे पर शाहजहांपुर की ओर जा रहे कंटेनर और बाइक की बंथरा पुल पर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कंटेनर के नीचे फंस गई। घर्षण के चलते दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। पुल पर धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन चालक रुक गए। सूचना पर पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 

हादसे में बाइक सवार सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस बीच करीब एक घंटे तक हाईवे की एक लेन पर यातायात बंद रहा। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि कंटेनर को हाईवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें