फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर बिलपुर स्टेशन के पास शुक्रवार को तड़के बेगमपुरा एक्सप्रेस से कटकर हुलासनगरा गांव के गोविंद कश्यप (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिलपुर के स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 3:51 बजे बेगमपुरा एक्सप्रेस डाउन लाइन से निकली। इसी दौरान हुलासनगरा गांव के सामने उसकी ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित रहा और डाउन लाइन पर पीछे से आई एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कॉशन देकर 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से निकाला गया। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि गोविंद कश्यप शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में ट्रैक पर जाकर ट्रेन की चपेट में आ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें