फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती की मौत में पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव गंगसरा निवासी पिंकू त्रिवेदी की पत्नी रेनू देवी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मां ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी निवासी कन्हैयालाल की पत्नी पप्पी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने पुत्री रेनू देवी की शादी सात जून 2025 को पुवायां के गांव गंगसरा निवासी पिंकू त्रिवेदी के साथ की थी। दामाद पिंकू, दामाद के पिता प्रेमकुमार त्रिवेदी, मां मुकेश कुमार और बहन डिंपल दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
24 अक्तूबर को पिंकू और प्रेमकुमार उनकी पुत्री को मायके से विदा कराकर ले गए। आरोप लगाया कि दहेज के लिए रेनू से फिर झगड़ा किया गया और गंभीर प्रताड़ित किया गया। 30 अक्तूबर को आरोपियों ने एकराय होकर रेनू की हत्या कर दी। रेनू तीन माह की गर्भवती थी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें