फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा मंडी गेट पर पुरानी रंजिश में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। रोजा मंडी गेट के पास पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया गया। सिर में डंडा लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के गांव कुसुमा निवासी राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने बेटे के साथ धान बेचने रोजा मंडी आए थे। मंडी गेट के पास पहुंचने पर आदर्श नगर कॉलोनी निवासी प्रियांशु अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके बेटे पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें