फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया में अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में कटरा निवासी सबील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की साइबर सेल को आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

12 जनवरी को शाहजहांपुर पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर शिकायत हुई थी कि सबील खां नामक ट्विटर आईडी से मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है। इसका संज्ञान लेकर मीडिया सेल और साइबर सेल द्वारा ट्विटर आईडी को ट्रैक किया। एसपी को भी अवगत कराया। ट्रैक करने पर आरोपी कटरा थाना क्षेत्र का रहने वाला मिला तो थाना पुलिस को सूचित किया।
थाना कटरा प्रभारी निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। बुधवार रात ही पुलिस ने सबील खां निवासी मोहल्ला आतिशबाजान को स्टेशन रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास बरामद मोबाइल में आरोपी द्वारा ट्विटर अकाउंट से अशोभनीय टिप्पणी मिली। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें