फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा नदी के पुल से नीचे कूदी युवती, गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा पुल से सोमवार की देर शाम करीब छह बजे एक युवती नदी में कूद गई। सूचना पर पहुंची चौक कोतवाली पुलिस ने उसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। पूछताछ में वह कुछ बता नहीं पा रही थी। महिला उप निरीक्षक पारुल ने जैसे-तैसे उसके परिजनों का पता लगाकर सुपुर्दगी में दे दिया ।
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब छह बजे एक युवती गर्रा पुल से नदी में कूद गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया। पूछताछ में वह कुछ बता नहीं पा रही थी। महिला उपनिरीक्षक पारुल ने सीसी कैमरों की फुटेज के जरिये उसके आने वाले रास्ते पर जाकर पूछताछ की। पता चला कि वह आरसी मिशन क्षेत्र के पुत्तूलाल चौराहे की रहने वाली रहने वाली है। उसके एक भाई की सोमवार को मौत हो गई थी। इसी वजह से परेशान होकर वह नदी में कूद गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि महिला दरोगा ने उसके दूसरे भाई को बुलाकर परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें