फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे पर संचालन शुरू, तीन दिन शाम को फिर लगेगी रोक

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला थाने से रोडवेज बस अड्डे के आगे तक ह्यूम पाइप डालने के लिए बंद किए गए बस अड्डे को रविवार शाम खोल दिया गया। इसके बाद कुछ बसों का आवागमन शुरू हो गया, लेकिन रामलीला मेलों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए 21 अक्तूबर तक शाम के समय बसों के शहर में प्रवेश पर फिर रोक लगा दी गई है। शाम चार बजे से रात तक बसें अड्डे तक नहीं आएंगी।
विज्ञापन

पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई का कार्य होने पर हथौड़ा चौराहा और सेटेलाइट बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू कराया गया। बस अड्डे पर बसें नहीं पहुंचने से परिवहन निगम के राजस्व पर भी असर पड़ा। कर्मचारी यूनियनों और एआरएम ने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की थी।
निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचने के बाद यातायात पुलिस ने रविवार शाम से बसों को बस अड्डे तक आने की अनुमति दे दी। इसके बाद बसें कचहरी ओवरब्रिज से होते हुए दुर्गा होटल के सामने से बस अड्डे तक पहुंचने लगीं। हालांकि, सड़क की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कई चालक बस अड्डे तक जाने से कतरा रहे हैं। इस बीच रामलीला मेलों में भीड़ की संभावना को देखते हुए शाम के समय बसों के संचालन पर फिर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस का पत्र प्राप्त हो गया है। निर्धारित समय में बसें बस अड्डे तक नहीं आएंगी। सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि ओसीएफ मेले में रावण दहन तक शाम चार बजे से रात तक बसों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें