फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भांजी की शादी से लौट रहे युवक की हादसे में माैत

Mon, 24 Feb 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मनोज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया के गांव मटकाबेला निवासी मनोज (35 वर्ष) की बाइक में किसी वाहन से टक्कर लग गई। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने के साथ ही मनोज किराने की दुकान में बैठते थे। 20 फरवरी को उनकी भांजी मोहिनी की महमदपुर में शादी थी। वह परिवार के साथ बरात में शामिल होने गए थे। शनिवार को उनकी पत्नी ममता देवी व अन्य परिजन लौट आए थे।
वह शाम को बाइक से घर आ रहे थे। रतनपुर-बरखेड़ा गांव के पास किसी वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे चार बेटियां व एक बेटा छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें