फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव जनकापुर निवासी 35 वर्षीय हरिश्चंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सीएचसी से पुलिस को भेजे मेमो में मौत का कारण परिजनों के हवाले से शराब से होना लिखा गया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद हरिश्चंद्र को पुवायां सीएचसी लाया गया। सीएचसी पर दर्ज विवरण के अनुसार परिजनों ने हरिश्चंद्र के अत्यधिक शराब पीने के कारण हालत खराब होना बताया। डॉक्टर ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। उधर सीएचसी से पुलिस को हरिश्चंद्र की मौत की सूचना दी गई, तो पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरिश्चंद्र की मौत बीमारी से हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और घर चले गए।
उधर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि हरिश्चंद्र के भाई महिपाल ने बताया कि हरिश्चंद्र शराब पीने का आदी था। रविवार दोपहर काम करने के बाद घर आने पर वह लेट गया और फिर नहीं उठा। सीएचसी से मेमो में शराब से मौत लिखा आने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें