फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कारोबारी के यहां डकैती में स्थानीय युवकों के शामिल होने का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में मुर्गीदाना कारोबारी लईक अहमद के घर दस लाख की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे के बाद भी खाली हैं। पुलिस को स्थानीय युवकों के वारदात को अंजाम देने का शक है। आशंका है कि रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बंद पड़े नौशाद के मकान के जरिये लईक अहमद की छत से बदमाश घर में घुस आए थे। पांच बदमाशों ने परिवार को एक कमरे में लाने के उपरांत चाबी मांगी थी। इन्कार करने पर सात साल के बेटे सलमान की कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी थी। घबराए दंपती ने चाबी दे दी थी।
बदमाश नकदी-जेवर समेत करीब दस लाख का माल ले गए थे। एसपी ने सीओ सिटी सौम्या पांडेय के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर खुलासे के निर्देश दिए। पीड़ित लईक के घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। हालांकि, कुछ दूरी पर स्थित उनके भाई के मकान में कैमरा लगा है। घटनास्थल के आसपास दो स्थानों पर फुटेज को देखा गया। इसमें चार युवक जाते नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस को अनुमान है कि स्थानीय युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। मकान की रेकी करने के उपरांत ही वारदात को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-
घर से लेकर दुकान तक पूछताछ
डकैती की घटना के बाद पुलिस ने लईक के घर से लेकर लखीमपुर खीरी के जंगबहादुर गंज में स्थित मुर्गीदाना की दुकान तक जांच की। रविवार की शाम को पुलिस की टीम ने दुकान पर जाकर जानकारी ली। दुकान में काम करने वाले कर्मियों का ब्योरा भी जुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें