फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिलाओं ने निकाली जलाभिषेक यात्रा, लगाए जयकारे

विज्ञापन
जलालाबाद में जला​भिषेक यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। राष्ट्रीय बजरंग दल व भाजपा संगठन के नेतृत्व में रविवार सुबह महिलाओं ने जलाभिषेक यात्रा निकाली। यात्रा का विभिन्न जगहों पर नगर के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा से यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा सदर बाजार, रामताल रोड, बारहपत्थर चौराहे होते हुए कांट क्षेत्र के गांव भैंसटा कलां स्थित सुविख्यात भोलेनाथ मंदिर को रवाना हुई। करीब सात किलोमीटर लंबे मार्ग पर बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ ही उनके भजनों पर झूमते चल रहे थे। शिवभक्तों ने यह दूरी पैदल पूरी की और मंदिर पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक किया। यात्रा में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कुसुम शर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री अर्पित भामाशाह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें