फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महंगाई से टमाटर सुर्ख...सब्जियों के भी चढ़े भाव

विज्ञापन
बहादुरगंज ​सब्जी मंडी में सब्जी की बिक्री करता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के सीजन में सब्जियों के भाव चढ़ गए हैं। टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम तो फूलगोभी 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। दूसरे प्रदेशों से आने वाली सब्जियों की आवक कम हो रही है। इस वजह से दामों में इजाफा हो रहा है। बारिश की वजह से स्थानीय सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

रोजा मंडी में टमाटर नागपुर से आ रहा है। महाराष्ट्र में भी बारिश होने की वजह से टमाटर के उत्पादन पर असर पड़ा है। इसकी वजह से टमाटर की आवक कम हो रही है। इसी तरह से फूलगोभी उत्तराखंड से आती है। वहां पर भी बारिश का कहर जारी है।
इस वजह से कम मात्रा में फूलगोभी आ पा रही है। इससे भाव भी चढ़े हुए हैं। परवल 80 रुपये प्रति किग्रा, धनिया 200 रुपये प्रति किग्रा, हरी मिर्च 120 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है। सब्जी तो छोड़ों लोगों को चटनी भी बनाना महंगा पड़ गया है।
विज्ञापन


आवक कम होने से बढ़ रहे भाव
फुटकर सब्जी विक्रेता प्रखल कश्यप ने बताया कि मंडी में सब्जी की आवक कम हो रही है। जब टमाटर की गाड़ी कम आती हैं तो मांग बढ़ने से भाव में उछाल आ जाता है। बारिश से स्थानीय सब्जी का उत्पादन कम रहा है। इस कारण सभी सब्जियां महंगी हो रहीं हैं।
-
बारिश में स्थानीय स्तर पर सब्जियों के उत्पादन में गिरावट आती है। अधिकतर सब्जियां दूसरे प्रदेश से आती हैं। आवक के हिसाब से सब्जियों के भाव तय किए जाते हैं। इस वजह से बारिश के मौसम में सब्जियों के भाव बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

- विक्रम वाजपेयी, मंडी सचिव, रोजा मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें