फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान --बड़े शहरों की तरह टर्फ विकेट पर खेलेंगे जिले की महिला क्रिकेट खिलाड़ी

विज्ञापन
वाहजहांपुर में कृभको फैक्टरी में लड़कियों के लिए तैयार होती पिच - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लड़कियों को क्रिकेट में आगे बढ़ाने के प्रयास ने तेजी पकड़ ली है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन भी क्रिकेट और छात्राओं में जागी चेतना को लेकर काफी उत्साहित है। एसोसिएशन ने कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित कृभको फर्टिलाइजर्स के मैदान में लड़कियों के क्रिकेट खेलने के लिए अलग पिच बनवाना शुरू कर दिया है। फैक्टरी के पीछे स्थित तालाब की मिट्टी जांच में पास होने के बाद पिच बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड कप के दौरान लड़कियों में क्रिकेट खेलने की इच्छा सामने आई थी। अमर उजाला ने मुहिम चलाकर लड़कियों का साथ दिया तो कॉलेज स्तर पर प्रयास भी शुरू हुए। जीएफ कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद तारिक व क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद व एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल और खेल सचिव अजीत चारग ने छात्राओं का ट्रायल करने के बाद दो-दो टीमों का गठन कर लिया। कॉलेजों में क्रिकेट की टीम बनने से शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने भी खुशी जताई। छात्राओं की क्रिकेट की धुन बरकरार रखने के लिए एसोसिएशन ने उनके लिए कृभको फर्टिलाइजर्स में अलग से क्रिकेट की पिच को तैयार कराना शुरू कर दिया। बड़े शहरों की तरह काली मिट्टी में टर्फ विकेट तैयार किया जाएगा। पिच बनाने के लिए कृभको के पीछे तालाब की मिट्टी जांच के लिए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन को भेजी गई थी। वहां से पिच बनाने की सहमति मिल गई है।
------------------------
मैट पर नहीं, बड़े शहरों की तरह पिच पर खेलेंगी लड़कियां
-कृभको फैक्टरी के मैदान पर पुरुष व महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग पिच को बनाया जा रहा है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक ने बताया कि आमतौर पर जिले में मैट पर क्रिकेट खेला जाता है। खिलाड़ियों को टर्फ विकेट पर खेलने का अंदाजा नहीं होता है, जबकि बड़े स्तर पर पहुंचने के लिए टर्फ विकेट का अंदाजा होना बेहद जरूरी है। इसलिए दो पिच बनाकर खेल कराया जाएगा।
विज्ञापन

रिलायंस और पुवायां में भी तालाब की मिट्टी से बना विकेट
-कृभको के पीछे तालाब की मिट्टी क्रिकेट के लिए काफी मुफीद साबित हो रही है। आनंद पाठक ने बताया कि रिलायंस टाउनशिप व पुवायां में पिच तैयार करने में कृभको के तालाब की मिट्टी का प्रयोग किया गया है। टर्फ विकेट पर खेलने से बेहतर अनुभव होगा और यूपी की टीम तक पहुंचने में मदद मिलेगी। आनंद पाठक ने बताया कि टर्फ विकेट बनाने के लिए दो-तीन महीने का समय लग जाता है। कई बार मिट्टी की लेयर (परत) बिछाकर उसमें घास डालकर अच्छे से कूटकर पिच तैयार की जाती है।

आनंद पाठक, जिला सचिव शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें