हुसैनपुरा स्थित कॉलेज में ओम ब्रह्म शान्ति सेवा संस्थान के कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व केंद्
शाहजहांपुर। ओम ब्रह्म शक्ति सेवा संस्थान लखनऊ की ओर से रानी रंजना की पुण्य स्मृति में 27वां निशुल्क नयन ज्योति यज्ञ, बालिकाओं को शिक्षण सामग्री वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित राय विशुन दयाल इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज ने कहा कि आज के परिवेश में महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं की तुलना पृथ्वी से की।
संचालक पंकेश मिश्रा ने डॉ.कीर्ति काले का गीत सुनाया। डीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नयन ज्योति यज्ञ के अंतर्गत 153 लोगों का परीक्षण किया गया। कई लोगों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। कार्यक्रम में गौरव राम श्रीवास्तव ने आभार जताया। इस मौके पर सत्यभान सिंह भदौरिया, रामदयाल, डाॅ.हरवंश सिंह, डॉ.मनीष, दिलीप सिंह सेंगर, अतुल अबास, नरेंद्र सिंह पटेल, उमेश द्विवेदी, संतोष सेन, रितुंजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।