फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमीन कब्जा मुक्त कराने पर महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। सरौरा बांगर गांव में अवैध रूप से कब्जाई गई कृषि भूमि को एसडीएम संजय कुमार पांडेय और सीओ सदर प्रयांक जैन ने मंगलवार को कब्जा मुक्त करा दिया। इस दौरान कार्रवाई में विरोध में हंगामा कर रहीं अवैध कब्जेदार के परिवार की पांच महिलाओं को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव के राम निवास की 25 बीघा जमीन पर वर्ष 1996 में एक सेवानिवृत्त संग्रह अमीन ने कब्जा कर लिया था। पता चलने पर भूमि मालिक ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस से गुहार लगाई। जमीन कब्जा मुक्त कराने को राजस्व विभाग की टीम कई बार मौके पर गई, लेकिन जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी। यह मामला डीएम के संज्ञान में आने पर एसडीएम और सीओ क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को साथ लेकर गांव पहुंचे और भूमि मालिक को कब्जा दिला दिया। गिरफ्तार महिलाओं को पुलिस ने न्यायालय भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें