शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी के बादशाहनगर गांव में शुक्रवार सुबह गीता देवी उर्फ प्रीति गुप्ता ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
28 वर्षीय गीता देवी उर्फ प्रीति झांसी की रहने वाली थी। आठ महीने पहले उसकी शादी बादशाहनगर गांव निवासी अखिलेश के साथ हुई थी। अखिलेश शहर में दूध बेचने का काम करता है। शुक्रवार सुबह आठ बजे पति अखिलेश दूध बेचने शहर आ गया। सुबह आठ बजे गीता देवी ने कमरे में दुपट्टे को कुंडे में डालकर फंदा बनाकर लटककर जान दे दी। काफी देर तक बहू के वापस नहीं आने पर सास तारावती कमरे में गईं तो वहां गीता देवी का शव लटका देख चीख पड़ीं। तारावती के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। गीता की सात साल की पुत्री दीया है, जो उसके पहले पति की बेटी है।