फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या: घर के बाहर सड़क पर पड़ी मिली लाश, अंदर सो रहा था पति; जांच में सामने आई ये बात

Tue, 28 Nov 2023 01:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के गांव सिसौआ में मंगलवार तड़के विवाहिता का शव उसके ही घर के सामने पड़ा मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। घर का दरवाजा खुला हुआ था। जब ग्रामीण अंदर पहुंचे तो उसका पति कमरे में सोता मिला। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में गांव सिसौआ निवासी उमेश गुप्ता की पत्नी रीना गुप्ता (26) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। विवाहिता का शव मंगलवार सुबह करीब चार बजे मकान के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 
मंगलवार की सुबह गांव के लोग टहलने के निकले तो रीना गुप्ता का शव मकान के बाहर सड़क पर पड़ा देखा। मकान के दरवाजे खुले हुए थे। लोग घर के अंदर गए तो रीना का पति उमेश सो रहा था। गांव में खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। 

ये भी पढ़ें- कातिल की तलाश: 250 गांव रडार पर... ड्रोन से निगरानी; नौवीं महिला की हत्या के बाद एडीजी-आईजी ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात के खुलासे के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। विवाहिता के गले पर निशान मिले हैं। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के मूल में उमेश पर कर्ज होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन

हत्या कर छत से फेंकने का आरोप 
रीना के मायके वालों ने गला दबाकर हत्या के बाद छत से शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। जबकि उमेश ने परिजनों को सड़क पर हादसे में रीना की मौत होने की बात बताई थी। पुलिस के अनुसार, जनसेवा केंद्र चलाने वाला उमेश ने कई लाख रुपये उधार ले रखे थे। कर्ज चुकाने के लिए वह रीना से रुपये मांग रहा था। 



एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि दंपती में अनबन रहती थी। चार दिन पहले ही समझौते के आधार पर रीना ससुराल आई थी। मामले की जांच की जा रही है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें