राजकुमारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद/शाहजहांपुर। गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के भटियन गांव निवासी राजकुमारी (21) की उनके मायके जलालाबाद थाना क्षेत्र के मनोरथपुर सहसोबारी गांव में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं।
परिजनों के अनुसार, राजकुमारी काफी समय से मायके में रह रहीं थीं। उनका मायके में ही उपचार चल रहा था। बहन रिंकी की शादी हो गई है। भाई सुभाष दिल्ली और भाई राजकुमार गुजरात में रहकर नौकरी करते हैं। यहां राजकुमारी अपनी मां माया देवी के साथ रहती थी।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की शाम माया देवी घर के बाहर थीं। राजकुमारी ने कुंडी बंद कर बरामदे में साड़ी का फंदा गले में डाल कुंडे से लटककर अपनी जान दे दी। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अभी किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।