फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से अनबन होने पर विवाहिता ने लगाई फांसी, प्रेमी संग बाबा की हत्या में गई थी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गांव पैदापुर निवासी पप्पू यादव की पत्नी गीतिका यादव ने मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों की प्रेम-प्रसंग के बाद शादी हुई थी। शादी से पहले दोनों हत्या के मामले में जेल भी गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

25 वर्षीय गीतिका ने बुधवार रात पति पप्पू यादव से अनबन होने पर कमरे में रस्सी के जरिये फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली तो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गीतिका का सात साल का बेटा चंदन और एक साल का पुत्र कन्हैया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। पप्पू और गीतिका ने प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी।
पुलिस ने बताया कि गीतिका के पिता अभिमन्यु सिंह जौनपुर में नहर विभाग में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद पैदापुर गांव के पास चांदपुर पीरू में मकान बनवाकर रहने लगे थे। गीतिका अपनी मां अभिलाषा और भाई किशन, विशाल और बाबा अर्जुन सिंह के साथ रहती थी। 2015 में पप्पू का गीतिका से प्रेम प्रसंग हो गया। पुलिस के मुताबिक, बाबा अर्जुन यादव दोनों की शादी को लेकर तैयार नहीं थे, जिसके चलते दोनों ने उनकी हत्या कर दी थी। दोनों जेल गए और हाईकोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें